scriptआपदा में सेवा का अवसर तलाशा, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कर रहे जरूरतमंदों की मदद- देखें वीडियो | youngsters create WhatsApp group for covid-19 pandemic helping | Patrika News

आपदा में सेवा का अवसर तलाशा, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कर रहे जरूरतमंदों की मदद- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jun 18, 2021 04:15:12 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए, जरूरत पडऩे पर आधी रात को घर-घर पहुंचे
 

youngsters create WhatsApp group

youngsters create WhatsApp group

जबलपुर। एक युवक अपने घर पर बैठा कोरोना की दूसरी लहर को लेकर चिंतन कर रहा था, शाम होते होते उसने असहाय सा महसूस करने वालों के साथ खड़ा होने का मन बनाया और कुछ दोस्तों को साथ लेकर एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया। जिसका उद्देश्य हर हाल में कोरोना पीडि़तों को मदद पहुंचाना था। जोश, उत्साह और विश्वास के साथ इन युवाओं ने महज तीन महीनों में ऐसा काम कर दिया कि जिसने भी सुना वह अचंभित रह गया। जी हां हम बात कर रहे हैं जबलपुर के तत्पर सेवा संघ की।

कोविड फाइटर से तत्पर सेवा संघ तक पहुंचे
जबलपुर निवासी आदित्य विश्वकर्मा ने कोरोना मरीजों की मेडिकल समेत अन्य जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से कोविड-19 फाइट ग्रुप बनाया। जिसकी सेवा के प्रति तत्परता देखते हुए उन्होंने इसका नाम तत्पर सेवा संघ रख दिया। इसमें युवा विद्यार्थी, कामकाजी महिलाओं सहित व्यवसायी हैं। इन युवाओं ने मात्र तीन माह में संघ के माध्यम से लोगों की हरसंभव मदद की है। ग्रुप के सदस्यों ने होम आईसोलेटेड लोगों के ऑक्सीजन में लगने वाले फ्लोमीटर भी आधी रात को पहुंचाए हैं। ग्रुप का मकसद सिर्फ सेवा करके लोगों की जान बचाना है।