scriptCase suspected : युवक का मिट्टी में दबा मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा हत्या या हादसा का खुलासा | Youth found dead in clay, post-mortem will reveal murder or accident | Patrika News

Case suspected : युवक का मिट्टी में दबा मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा हत्या या हादसा का खुलासा

locationजबलपुरPublished: Jul 06, 2019 07:49:48 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

गुरुवार से गायब था युवक, जिसने दफनाया था, वह रात भर पुलिस के साथ परियट में खोज कराता रहा

suspected

suspected

जबलपुर. खमरिया थाना अंतर्गत परियट में मछली मारने गए युवक की शुक्रवार को पुलिस ने दफनायी गई हालत में शव बरामद किया। युवक की मौत हादसा है या हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

मोहल्ले के रक्कू के साथ गया था
पुलिस के अनुसार रांझी के कछियाना मोहल्ला नरसिंहनगर निवासी रूपेश कश्यप (26) गुरुवार सुबह मोहल्ले के रक्कू कश्यप व अन्य लोगों के साथ परियट मछली मारने गया था। शाम को रक्कू आदि लौट आए, लेकिन रूपेश का पता नहीं चला। रक्कू ने रूपेश की मां आशाबाई को बताया कि मछली मारने के दौरान वह कहीं चला गया। आशाबाई बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने रांझी थाने पहुंची। वहां रक्कू भी साथ गया। पुलिस के साथ सभी रात भर परियट में ढूंढ़ते रहे।

सख्ती के बाद रक्कू ने किया खुलासा
दोपहर तक रूपेश का पता नहीं चला। इसके बाद रांझी पुलिस ने सख्ती की तो रक्कू ने बताया कि मछली मारते समय रूपेश डूब गया था। कुछ देर बाद उसकी लाश उतराती हुई मिली। वह डर कर लाश को पास की झाड़ी में दफना दिया। ऐसा करते हुए उसी मोहल्ले के विनोद, मुन्नू व अन्य लोगों ने देखा था। बाद में रक्कू की निशानदेही पर खमरिया पुलिस ने शाम पांच बजे शव को एसडीएम की अनुमति से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीआइ खमरिया जे मसराम ने बताया कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

सप्ताह में चौथी वारदात
खमरिया में सप्ताह भर में चौथी वारदात है। एसएएफ आरक्षक की हत्या के बाद घाना में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। परियट के जंगल में महिला की हत्या कर दी गई। जबकि अब ये चौथी वारदात भी इसी थाना क्षेत्र के परियट में हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो