जबलपुरPublished: Nov 24, 2021 07:35:06 am
Lalit kostha
जबलपुर में तलवार से हमला कर युवक की हत्या- देखें वीडियो
Knife attack
जबलपुर/ घमापुर थाना क्षेत्र के गणेश चौक इलाके में मंगलवार देर रात आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने दो युवकों पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घमापुर पुलिस ने बताया कि सिद्ध बाबा स्थित चाचा किराना स्टोर के पास रहने वाले रुपेश कुशवाह उर्फ रूप्पा (28) और मनोज तिवारी मंगलवार रात गणेश चौक के पास खड़े थे। तभी राजा समेत अन्य आरोपी उनके पास पहुंचे। रुपेश और मनोज कुछ समझ पाते तभी आरोपियों ने उन पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। खून से लथपथ और रुपेश और मनोज को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी एमपी प्रजापति मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।