जबलपुर

शहर में अब हिडन हूटर बजाकर दिखा रहे रौब, वाहन चालकों का नया पैंतरा

शहर में अब हिडन हूटर बजाकर दिखा रहे रौब, वाहन चालकों का नया पैंतरा
 

जबलपुरApr 11, 2024 / 12:09 pm

Lalit kostha

siren hooters

जबलपुर . शहर में दो और चार पहिया वाहन में लगे हूटरों को पुलिस ने अभियान चलाकर हटवाया था। इन उपकरणों का धंधा करने वालों ने नया पैंतरा अपना लिया है। कई दुकानों में हिडन हूटर बेचे और लगाए जा रहे हैं। ये बाहर से नजर नहीं आते, लेकिन वाहन चालक इन्हें बजाता है, तो तेेज आवाज से सड़क पर चल रहे राहगीर दहशत में जा जाते हैं। ऐसे कई वाहन दौड़ रहे हैं, जिनमें हिडन हूटर लगे हुए हैं।

बोनट के नीचे लगाया

हिडन हूटर का साइज छोटा होता है। इसे वाहन का बोनट खोलकर इंजन के आगे लगाया जाता है, ताकि आवाज बाहर की ओर जाए। इसका पूरा कंट्रोल ड्राइवर के पास होता है। किसी को यह नजर न आए, इसलिए हिडन हूटर लगाने वाले दुकान संचालक उसके स्वीच को छिपाकर लगाते हैं।

 

दो से पांच हजार है दाम

हिडन हूटर का दाम दो से पांच हजार रुपए के बीच है। जैसी रकम वैसी क्वालिटी। इतना ही नहीं कई दुकान संचालक पुलिस के वायरलेस से मिलता जुलता वायरलेस सेट भी खुलेआम बेच रहे हैं। इसमें एक बॉक्स लगा होता है, जो वायरलेस सेट जैसा होता है। बाहर की ओर स्पीकर होता है। जिससे आवाज बाहर जाती है। वाहनों के चालक किसी को भी गुमराह कर सकते हैं।

अवैध रूप से हूटर और सायरन लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिडन हूटर बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

संतोष कुमार शुक्ला, डीएसपी

Hindi News / Jabalpur / शहर में अब हिडन हूटर बजाकर दिखा रहे रौब, वाहन चालकों का नया पैंतरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.