जबलपुरPublished: Jan 18, 2023 12:14:10 pm
Rahul Mishra
रांझी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान मंगलवार को तप कल्याणक की क्रियाएँ संपन्न हुईं। इस अवसर पर नीलांजना नृत्य देख युवराज आदिकुमार को वैराग्य आ गया। इस दौरान लौकान्तिक देव-आगमन, युवराज भरत बाहुबलि राज्य तिलक, दीक्षा अभिषेक, दीक्षा वन गमन व दीक्षा कल्याणक संस्कार विधि हुई।
रांझी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास परिसर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में हुए तप कल्याणक के विधान
जबलपुर। रांझी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान मंगलवार को तप कल्याणक की क्रियाएँ संपन्न हुईं। इस अवसर पर नीलांजना नृत्य देख युवराज आदिकुमार को वैराग्य आ गया। इस दौरान लौकान्तिक देव-आगमन, युवराज भरत बाहुबलि राज्य तिलक, दीक्षा अभिषेक, दीक्षा वन गमन व दीक्षा कल्याणक संस्कार विधि हुई। रात्रि में भरत महाराज के राजदरबार का दृश्य देख दर्शक मुग्ध हुए। अर्हं योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर एवं मुनि चंद्रसागर के सान्निध्य सभी आयोजन हुए।