इस बीच चुनाव की सुगबुगाहट को लेकर पंचायतों में हलचल तेज हो गई है। सरपंच और पंच के पदों को लेकर माहौल गरम हो गया है। गांव की चौपालों में अब चुनाव और प्रत्याशियों की चर्चा होने लगी है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने 10 मई को मतदाताओं की संख्या जारी कर थी। संभवत: इसी मतदाता सूची के आधार पर आगामी पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव होंगे। इसी संख्या में आधार पर संभावित प्रत्याशियों ने अभी से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
शहपुरा में सबसे जयादा मतदाता
जिले के सभी सात जनपदों में सबसे ज्यादाता मतदाता शहपुरा में हैं। इनकी संख्या 1 लाख 39 हजार 62 है। सबसे कम 93 हजार 990 पनागर जनपद की है। कुंडम में 95 हजार 419, बरगी (जबलपुर) 1 लाख 28 हजार 378, िसहोरा में 1 लाख 9 हजार 118, मझौली में 1 लाख 21 हजार 226, पाटन में 1 लाख 37 हजार 64, पाटन में 1 लाख 3 हजार 764 मतदाता हैं।
पंचायत चुनाव का संक्षिप्त विवरण
जनपद--ग्राम पंचायत--मतदान केंद्र--पुरुष--महिला-- अन्य--कुल मतदाता
पनागर 62 167 48061 45917 12 93990
कुंडम 68 169 47251 48166 02 95419
बरगी 80 245 65872 62492 14 128378
सिहोरा 60 199 55375 53740 03 109118
मझौली 90 229 62433 58789 04 121226
पाटन 83 222 53166 50597 01 103764
शहपुरा 84 241 71623 67425 14 139062
.............................................................
फैक्ट फाइल
- 527 ग्राम पंचायतें जिलेभर में।
- 1,472 हैं मतदान केंद्रों की संख्या।
- 4,03,781 हैं कुल पुरुष मतदाता।
- 3,87,126 हैं महिला मतदाता।
- 50 हैं अन्य मतदाताओं की संख्या।
- 7,90,957 हैं कुल मतदाता।

इन जनपदों में बढ़ी पंचायत
पाटन और मझौली जनपद में परिसीमन के उपरांत पंचायतों की संख्या में वृदि्ध हुई है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन में छितुरहा, पौड़ी खुर्द, रमपुरा, डूड़ी और रमपुरा तो मझौली में घानाकला, पिपरिया, नयागांव, तागविहर, खुड़ावल नवीन और जमुनिया नई पंचायत होंगी।
पंचायत एवं निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। परिसीमन पूर्व में किया गया था। अब निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नम: शिवाय अरजरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी