scriptएक-एक लाख इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित एलजीएस सदस्य गिरफ्तार | 1 lakh prize LGS membersandJanatana Sarkar president arrested | Patrika News
जगदलपुर

एक-एक लाख इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित एलजीएस सदस्य गिरफ्तार

पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहे दो संदिग्ध लोग पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद नक्सली होना कबूला

जगदलपुरDec 17, 2019 / 05:35 pm

Badal Dewangan

एक-एक लाख इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित एलजीएस सदस्य गिरफ्तार

एक-एक लाख इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित एलजीएस सदस्य गिरफ्तार

जगदलपुर. मंगलवार दोपहर कटेकल्याण क्षेत्र में जवानों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसमें एक एलजीएस सदस्य एवं एक जनताना सरकार अध्यक्ष है। पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने इनामी नक्सली होना कबूला।

जनताना सरकार अध्यक्ष सहित एलजीएस सदस्य गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र में ग्राम परचेली चिकपाल एवं मारजूम के क्षेत्र में नक्सलियों के हाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग पार्टी को रवाना किया गया। जैसे ही सर्चिंग पार्टी मारजूम के जंगलपारा पहुंची दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा।

न्यायालय में पेश करने की तैयारी
पकड़ में आने के बाद जवानों ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने अपना नाम सुखराम पोडिय़ाम व सुकलू एवं माओवादी संगठन के लिए काम करना बताया जिसमें से एक ने एलजीएस सदस्य एवं जनताना सरकार अध्यक्ष होना बताया। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Home / Jagdalpur / एक-एक लाख इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष सहित एलजीएस सदस्य गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो