script20 days left for paddy procurement, preparations being made in procure | धान खरीदी में 20 दिन बाकी, खरीदी केन्द्रों में की जा रही तैयारियां | Patrika News

धान खरीदी में 20 दिन बाकी, खरीदी केन्द्रों में की जा रही तैयारियां

locationजगदलपुरPublished: Oct 10, 2023 10:28:25 pm

Submitted by:

Amit Mukharjee

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवंबर से शुरु हो रही है, जिसमें अब केवल 20 दिन ही शेष रह गए हैं। जिले के 75 धान खरीदी में धान खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस साल 50 हजार 13 किसानों ने धान बेचने पंजीयन करवाया है।

इस साल 75 केन्द्रो में अब होंगी धान की खरीदी, 50 हजार से अधिक किसान बेचेंगे धान
धान के लिए चबूतरा निर्माण सहित, तिरपाल, बारदाना पहुंचाने का काम हुआ शुरू
शहर से नजदीक स्थित पल्ली, मंगडूकचोरा, सरगीपाल और सेमरा स्थित धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की व्यवस्था पीडीएस से की जाएगी। जिला सहकारी बैंक के द्वारा धान बेचने पहुंचने वाले किसानों के लिए पानी, बैठने के लिए कुर्सियां और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देशित किया गया है। बारदाना, भूसा, तौल मशीन और बायोमेट्रिक उपकरण पहुंचाने का शुरु कर दिया गया है। इस साल 20 क्विंटल तक धान खरीदी होने से धान रखने जगह कम पड़ सकती है। इसके लिए चबुतरा का निर्माण करवाया जा रहा है, साथ ही भूसें के बोरियों के ऊपर धान को रखने की व्यवस्था की जा रही है। धान खरीदी की तैयारियों को लेकर लैम्पस प्रभारियों को शासन के द्वारा निर्देशित किया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.