जगदलपुरPublished: Jan 01, 2023 02:42:22 pm
CG Desk
Cyber cell Bastar: बस्तर जिले में वर्ष 2022 में सायबर सम्बन्धी फ्राड के मामले में सायबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाते हुए कुल 52,20,455 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल किया है।
Cyber cell Bastar: बस्तर जिले में वर्ष 2022 में सायबर सम्बन्धी फ्राड के मामले में सायबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाते हुए कुल 52,20,455 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल किया है वहीं मामले के 22 प्रकरणों में कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वहीं गुम मोबाइल वापसी के अभियान में 396 मोबाइल वापस कराने के सफल रही है। जबकि हत्या जैसे गंभीर मामलों के 6 प्रकरणों में आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।