scriptNaxal: बीजापुर में IED लगाते एक महिला समेत 6 नक्सली गिरफ्तार | 6 Naxalites, including one woman arrested in Bijapur District | Patrika News

Naxal: बीजापुर में IED लगाते एक महिला समेत 6 नक्सली गिरफ्तार

locationजगदलपुरPublished: Nov 09, 2020 09:44:31 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले की घटना- नक्सलियों को पकड़ने अभियान पर रवाना हुए थे सुरक्षा बल

naxal.jpeg
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के चलते सोमवार को आईईडी लगाते एक महिला समेत छह संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बासागुड़ा एवं पामेड़ से अलग-अलग टीम इन्हें पकड़ने अभियान पर रवाना हुई थी।

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 1622 मरीज मिले, 1355 हुए स्वस्थ

पामेड़ से निकली पार्टी जब एक मुठभेड़ के बाद वापस लौट रही थी तब दामावरम के पास पुलिस पार्टी को क्षति पहुचाने के लिए आईईडी लगाते 3 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से पाइप बम, वायर, बैटरी, स्वीच बरामद किया गया। इनमें माड़वी बिच्चेम, उईका रामा व उईका लक्खी शामिल हैं।
इसके साथ ही थाना बासागुड़ा से निकली पुलिस पार्टी ने छुटवाई से कुंजाम लिंगा, कोवासी मासा, कोवासी सुकराम को पकड़ा। इन सभी पर सारकेगुड़ा से पेगड़ापल्ली के मध्य मार्ग पर आईईडी लगाने का आरोप है।

मरवाही उप चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी, कांग्रेस का रिकार्ड मतों से जीत का दावा

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया की पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। फोर्स की सक्रियता की वजह से नक्सल राज्य की सीमा पार कर तेलंगाना में ठिकाना तलाश रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो