scriptमेडिकल कॉलेज में रात में भर्ती हुआ ऐसा मरीज, जिसमें दिखे कोरोना के ज्यादातर लक्षण, फिर….. | A patient admitted in medical college, showed signs of corona virus | Patrika News

मेडिकल कॉलेज में रात में भर्ती हुआ ऐसा मरीज, जिसमें दिखे कोरोना के ज्यादातर लक्षण, फिर…..

locationजगदलपुरPublished: Apr 23, 2020 12:53:59 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

महिला में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में बने आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं बुधवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।
 

मेडिकल कॉलेज में रात में भर्ती हुआ ऐसा मरीज, जिसमें दिखे कोरोना के ज्यादातर लक्षण, फिर.....

मेडिकल कॉलेज में रात में भर्ती हुआ ऐसा मरीज, जिसमें दिखे कोरोना के ज्यादातर लक्षण, फिर…..

जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात को एक कोरोना संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। मरीज में कोरोना संक्रमण के ज्यादातर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ भी थोड़े घबराए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक 55 वर्षीय महिला की मंगलवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई है। महिला की हालत को देखते हुए परिजनों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सुचित किया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। महिला में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में बने आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं बुधवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। डॉक्टरों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

ट्रेवल हिस्ट्री के तहत किया गया था आइसोलेशन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नवीन दुल्हानी ने बताया पीडि़त महिला करीब महीने भर पहले दूसरे राज्य से यात्रा कर आई थी। उनकी टे्रवल हिस्ट्री के मुताबिक महिला को होम आइसोलेशन किया गया और जांच के लिए सैंपल लिया गया। पहले लिए गए सैंपल में रिपोर्ट निगेटिव आया था। इसके बाद भी उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया, जो उन्होंने पूरा भी कर लिया। अभी महिला को हार्ट अटैक आया है। ऐसे में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं कोरोना जांच के लिए फिर से सैंपल लिया गया है।

बस्तर संभाग से लिए गए 41 सैंपल
बस्तर संभाग में रोजाना संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन सैंपल की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिलेभर से करीब 41 सैंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में भेजा गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में अब तक करीब 400 से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। यहां पर सैंपल अधिक आने पर जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब रोजाना करीब 120 सैंपल की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो