scriptभतीजी ने देखा चाची नदी में लगा दी है छलांग, नहीं था कोई बचाने वाला, राहगीरों ने निकाली ये तरकीब, तब बची जान | A young woman jumped into the river, passers-by drove out of the river | Patrika News

भतीजी ने देखा चाची नदी में लगा दी है छलांग, नहीं था कोई बचाने वाला, राहगीरों ने निकाली ये तरकीब, तब बची जान

locationजगदलपुरPublished: Oct 19, 2019 03:59:14 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

बिना किसी कारण के युवती ने जगदलपुर के इंद्रावती के पुराने पुल से छलांग लगा दी थी। जिसे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।

भतीजी ने देखा चाची नदी में लगा दी है छलांग, नहीं था कोई बचाने वाला, राहगीरों ने निकाली ये तरकीब, तब बची जान

भतीजी ने देखा चाची नदी में लगा दी है छलांग, नहीं था कोई बचाने वाला, राहगीरों ने निकाली ये तरकीब, तब बची जान

इंद्रावती के पुराने पुलि में एक बार फिर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर २ बजे हेमबती कश्यप अचानक पुलिस से नदी में कूद गइ्र। जिसके बाद महिला को बचाने राहगीरों ने नदी में छलांग लगा दी। करीब १५ मिनट की मशक्कत के बाद महिला को बचाया गया। वहीं नदी से निकालने के बाद तुरंत महिला को महरानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला की हालत सामान्य बताई है।

Read more: सरकारी अधिकारी निजी कपड़ा, कॉस्मेटिक्स दुकानों में 50 प्रतिशत छूट के लिए यूट्यूब में कर रहा प्रचार , अब….

हेमबती को अस्पताल में भर्ती किया गया
कोतवाली टीआई ने बताया कि, शुक्रवार दोपहर भतीजी पांडो ने सूचना दी कि, उसकी चाची ने इंद्रावती नदी से छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाने की कोशिश की। कुछ देर बाद हेमवती को नदी से किनारे लाया गया। बेहोशी की हालत में हेमबती को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां कुछ देर बाद उसे होश आया। पूछताछ में पांडो कश्यप ने बताया कि, वह अपनी चाची हेमवती कश्यप के कहने पर पुल के पास आई। और अचानक हेमबती ने पुल के उपर से छलांग लगा दी। इस दौरान ड्यूटी में आरक्षक ओम प्रकाश सिंह, विद्याचरण सोनवाली व चालक गुण सागर बघेल मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो