scriptएक दो दिन बाद प्रदेश के इन जगहों में होगी बारिश, फिर से बढ़ जाएगा ठंड | Again will rain in the state after one two days | Patrika News

एक दो दिन बाद प्रदेश के इन जगहों में होगी बारिश, फिर से बढ़ जाएगा ठंड

locationजगदलपुरPublished: Feb 06, 2019 06:00:27 pm

दिन और रात का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है।

CG News

एक दो दिन बाद प्रदेश के इन जगहों में होगी बारिश, फिर से बढ़ जाएगा ठंड

जगदलपुर. हिमालय से आ रही शुष्क हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से दिन और रात का तापमान मंगलवार को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य 12.5 होना था जो 13.1 दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान भी 30.1 से 30.2 दर्ज किया गया। दिन और रात का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों ने दिन रात में गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इस बीच रायपुर के लालपुर स्थित प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से एक दो दिन में नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई है।

आधा से एक डिग्री हर दिन बढ़ेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पृथ्वी की गति की वजह से भी आने वाले दिनों में आधा से एक डिग्री के बीच तापमान में बढ़ोतरी होती जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस साल बस्तर में गर्मी ज्यादा पढ़ सकती है। तापमान बढ़ोतरी की गति के आधार पर तय होगा कि इस साल अधिकतम तापमान किस स्तर पर जाकर रूकेगा।
इसका असर रायपुर से उत्तर और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हो सकता है। यानी आने वाली 7 या 8 फरवरी को बस्तर अंचल में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम पारा फिर से लुढ़क सकता है। जगदलपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरके सोरी ने कहा कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में दक्षिणी उत्तरप्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश की उपरी हवा में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बस्तर में बारिश के हालात बने थे। इसी तरह की स्थिति नए सिस्टम में भी बन सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो