जगदलपुर

जगदलपुर के करपावंड क्वारंटाइन सेंटर में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, नवपदस्थ कलेक्टर ने की पुष्टि

प्रवासी मजदूर को क्वारंटाइन करने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जगदलपुरMay 29, 2020 / 03:02 pm

Badal Dewangan

जगदलपुर के करपावंड क्वारंटाइन सेंटर में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, नवपदस्थ कलेक्टर ने की पुष्टि

जगदलपुर. बस्तर जिले में भी कोरोना के आमद के बाद अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, आज बस्तर जिले के बकावंड में दूसरा मरीज पाए जाने से इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है। वहीं इस खबर की पुष्टि नवपदस्थ कलेक्टर रजत बंसल ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नवपदस्थ कलेक्टर रजत बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बिते दिनों बकावंड ब्लॉक के ग्राम करपावंड के क्वारंटाइन सेंटर में एक ३५ वर्षीय प्रवासी मजदूर को आने के बाद क्वारंटाइन किया गया था। जिसके बाद मजदूर के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था जहां से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राज्य कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर ने भी की पुष्टि
वहीं बताया जा रहा है की इस पॉजिटिव मरीज के करपावंड क्वारंटाइन सेंटर में होने की पुष्टि राज्य कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर ने भी इसकी पूष्टि कर दी है। वहीं इस मामले के आने के बाद क्वरंटाइन सेंटर सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसे देखते हुए कलेक्टर ने संयम से रहने एवं न घबराने की ग्रामीणों से अपील की है।

Home / Jagdalpur / जगदलपुर के करपावंड क्वारंटाइन सेंटर में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, नवपदस्थ कलेक्टर ने की पुष्टि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.