scriptसालभर में IED विस्फोट से 71 बार दहला बस्तर, 53 जवान हुए शहीद | Bastar Division police press conference | Patrika News

सालभर में IED विस्फोट से 71 बार दहला बस्तर, 53 जवान हुए शहीद

locationजगदलपुरPublished: Jan 06, 2019 06:24:41 pm

आइजी विवेकानंद ने बताया कि यह साल सफलताओं से भरा रहा।

CG News

सालभर में IED विस्फोट से 71 बार दहला बस्तर, 53 जवान हुए शहीद

जगदलपुर . बस्तर में माओवादियों व पुलिस के बीच छिड़े जंग में पिछले सालभर में 71 बार आइइडी विस्फोट दहला। इसतना ही नहीं, इसमें से माओवादियों के निशाने में पुसिल कैंप भी रहे। उन्होंने 9 बार पुलिस कैंप, चौकी व थानों को निशाना बनाया। हालांकि इसमें पुलिस को किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ा। वहीं बस्तर में कुल 159 बार हुए पुलिस- माओवादी मुठभेड़ में 53 जवान शहीद हुए और 125 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। शुक्रवार को आइजी विवेकानंद ने नगरसेना के कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर सालभर के आंकड़े सामने रखे। आइजी विवेकानंद ने बताया कि यह साल सफलताओं से भरा रहा। विशेषकर माओवाद गढ़ माने जाने वाले जिला सुकमा के पीएलजीए बटालियन नंबर 1 व माड़ इलाकों में। यहां माओवादियों के कोर एरिया में पुलिस ने ऑपरेशन न केवल चलाया बल्कि सफलताएं भी हासिल की। इस प्रेसवार्ता में डीआइजी रतनलाल डांगी, सुकमा एसपी जितेंद्र शुक्ला, बीजापुर एसपी मोहित गर्ग, दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव, बस्तर एएसपी अभिषेक पल्लव समेत सभी जिलो के एसपी मौजूद रहे।
1168 ऑपरेशन में 159 बार मुठभेड़, इसमें 112 माओवादी हुए ढ़ेर, 1135 गिरफ्तार तो 461 ने किया समर्पण : आइजी विवेकानंद ने बताया कि इस साल माओवादियों के खिलाफ 1168 ऑपरेशन चलाए गए। इसमें 159 बार माओवादियों से आमना-सामना हुआ। जिसमें 112 माओवादी ढेर हुए। वहीं सालभर में पुसिल ने 1135 माओवादियों को गिरफ्तार किया और 461 माओवादियों ने समर्पण कर हिंसा की राह छोड़ी है।

8 बार माओवादी कैंप में मारी रेड, 212 हथियार जब्त
माओवादियों ने जहां पुलिस कैंप में 9 बार हमले किए वहीं पुलिस ने भी अपने लगातार ऑपरेशन के जरिए 8 बार माओवादियों के कैंप तक पहुंचे और कैंप पर हमला किया। इसमें इसमें कई बड़ी सफलताएं भी हाथ लगी। इसमें सबसे अधिक बीजापुर में 3 और सुकमा में 2 बार कैंप पर पुलिस ने हमला किया। सालभर में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने माओवादियों के पास से 212 हथियार जब्त भी किए है।


सालभर में 461 मामले किए गए पंजीबद्ध
इस सालभर में माओवादियों ने अलग-अलग इलाकों में छोटी से लेकर बड़ी तक में कई वारदातों को अंजाम दिया। इन सभी के खिलाफ बस्तर संभाग के सात जिलों के अलग-अलग थानों में 461 मामले दर्ज पंजीबद्ध किए गए हैं। इसमें कई मामलों में तो माओवादियों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो