scriptलाॅकडाउन के 9वें दिन आई बड़ी राहत वाली खबर, बस्तर में अबतक नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजेटिव | Big relief news on 9th day of lockdown, no corona positive in Bastar | Patrika News

लाॅकडाउन के 9वें दिन आई बड़ी राहत वाली खबर, बस्तर में अबतक नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजेटिव

locationजगदलपुरPublished: Apr 03, 2020 10:49:00 am

Submitted by:

Badal Dewangan

बाहरी राज्यों से आए हुए लोगों को अनिवार्य रुप से देना हेागा ब्लड सैंपल, कोर कमेटी की बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी

लाॅकडाउन के 9वें दिन आई बड़ी राहत वाली खबर, बस्तर में अबतक नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजेटिव

लाॅकडाउन के 9वें दिन आई बड़ी राहत वाली खबर, बस्तर में अबतक नहीं मिला कोई कोरोना पाॅजेटिव

जगदलपुर. बस्तर जिले के लिए यह सुखद बात है कि अब तक ब्लड सैंपल किए गए लोगो में से एक भी व्यक्ति में कोरोना पॉजेटिव नहीं पाया गया है। यह जिले के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। कलेक्टोरेट में यह जानकारी गुरुवार को कलेक्टर डॉ अयाज तम्बोली ने दी है। आस्था कक्ष में हुई इस बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिले में नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण तथा लॉकडाउन के फलस्वरूप उत्पन्न स्थितियों से निपटने हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल अधीक्षक शासकीय मेडिकल कालेज अस्पताल एवं महारानी अस्पताल के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बाहरी राज्यों से आए लोगों को ब्लड सैंपल देना जरुरी
बैठक में कलेक्टर ने जिले में अन्य राज्यों से आने वाले सभी लोगों का अनिवार्य रूप से ब्लड सैंपल कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ तम्बोली ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ब्लड सैंपल करने वाले डॉक्टरों एवं तकनीशिनों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने क्वारंटाइन सेंटरों की स्थिति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर एवं आइसोलेशन में रखे सभी व्यक्तियों के लिए भोजन एवं अन्य जरूरी सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। डॉ तम्बोली ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागी अधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि लॉकडाउन के चलते जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। आम नागरिको को अपने मूलभूत एवं दैनिक आवश्यकताओं के चीजों के प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। इसके लिए उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त राशि का उपयोग करने को कहा। कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त राशि को जिले के सभी तहसीलों में आंबटित करने की भी जानकारी दी।

कालाबाजारी की शिकायत को लेकर गंभीर
कलेक्टर ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं अन्य जरूरी मदद के लिए सीएसआर की राशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को इसका उपयोग सुनिषित कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने अधिक दाम पर खाद्यान्न, फ ल, सब्जी की बिक्री तथा सामानों की कालाबाजारी करने वाले के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के सम्बन्ध में भी जानकारी दी। डॉ तम्बोली ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को जिले के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा आदि धार्मिक स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले में खाद्यान्न फलए सब्जी आदि की उपलब्धता एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो