जगदलपुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, प्रदेश मुखिया व धरम लाल कौशिक भी मौजूद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, प्रदेश मुखिया व धरम लाल कौशिक भी मौजूद

जगदलपुरOct 13, 2018 / 01:21 pm

Badal Dewangan

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, प्रदेश मुखिया व धरम लाल कौशिक भी मौजूद

जगदलपुर. भाजपा के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष्ज्ञ अमित शाह आज बस्तर दौरे में हैं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वह जगदलपुर एयरपोर्ट में पहुंच चुके है। वे वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम स्थल में 1.30 को सभा रखी गई है जिसमें वह शामिल होंगे

ये भी पढ़े
एेन चुनाव के पहले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सामने पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जान फूंकेंगे, वो भी पूरे एक घंटे तक(प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार)। इस आयोजन को लेकर भाजपा के जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, अब अमित शाह इस उत्साह को बढ़ाकर उन्हें पार्टी को बढ़त दिलाने के लिए टिप्स शेयर करेंगे।


अमित शाह सबसे पहले दंतेवाड़ा जाकर दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वापस जगदलपुर पहुंचकर यहां कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर शुक्रवार को लालबाग मैदान में दिनभर भाजपा के नेता व पदाधिकारी, जिला पुलिस व अन्य शासकीय दलों से बैठक करते रहे। इसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसकी भी प्रशासन ने हिदायत दी है।

Home / Jagdalpur / भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, प्रदेश मुखिया व धरम लाल कौशिक भी मौजूद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.