scriptबारिश पर लगा ब्रेक, दिनभर की तेज धूप ने बढ़ाई उमस, फसलों पर मंडरा रहा खतरा | Break on rain strong sunlight Threat to crops | Patrika News

बारिश पर लगा ब्रेक, दिनभर की तेज धूप ने बढ़ाई उमस, फसलों पर मंडरा रहा खतरा

locationजगदलपुरPublished: Jul 22, 2020 02:12:48 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

बारिश पर ब्रेक लगने की वजह से किसान आसमान ताक रहे हैं। दरअसल पर्याप्त बारिश नहीं होने की वजह से रोपा लगने के बाद खेतों में धान की फसल पर खतरा मंडरा रहा है।

Rain Forecast:

Rain Forecast:

जगदलपुर. पिछले दो दिन से शहर में बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। बारिश पर ब्रेक लगने की वजह से किसान आसमान ताक रहे हैं। दरअसल पर्याप्त बारिश नहीं होने की वजह से रोपा लगने के बाद खेतों में धान की फसल पर खतरा मंडरा रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेट्टा बताते हैं कि अब तक बस्तर में धान की फसल के लिए जरूरी बारिश नहीं हो पाई है। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो फसल का नुकसान हो सकता है। वहीं बारिश नहीं होने की वजह उमस बढ़ गई है। दिन में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते हैं कि आने वाले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। लोकल सिस्टम कमजोर पड़ने की वजह से बारिश नहीं हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो