scriptराजधानी से पहले बस्तर पहुंचेगा मानसून, 72 घंटों में हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश | Chhattisgarh weather forcast : Monsoon will reach Bastar before Raipur | Patrika News

राजधानी से पहले बस्तर पहुंचेगा मानसून, 72 घंटों में हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश

locationजगदलपुरPublished: Jun 05, 2019 06:57:21 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

गर्मी से जल्द ही प्रदेश सहित राजधानी के लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Weather forcast) ने अलर्ट जारी करते हुये कहा हैं कि 72 घंटों के अंदर मानसून (Monsoon) केरल में दस्तक देने वाला है। इसके चलते कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है

monsoon

राजधानी से पहले बस्तर पहुंचेगा मानसून, 72 घंटों में हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश

बस्तर. नौतपा के खत्म होने के बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पुरे प्रदेश में भीषण गर्मी (Scorching heat) से लोगों का हाल बेहाल है।दोपहर होते ही सड़को पर सन्नाटा पसर जाता है। चिलचिलाती धूप के साथ दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को काफी परेशान कर रहे है।

गर्मी से जल्द ही प्रदेश सहित राजधानी के लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Weather forcast) ने अलर्ट जारी करते हुये कहा हैं कि 72 घंटों के अंदर मानसून (Monsoon) केरल में दस्तक देने वाला है। इसके चलते कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, जांजगीर, रायपुर सहित बस्तर में हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं शहर के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो 10 जून तक मानसून (monsoon) बस्तर में दस्तक दे सकता है। वहीं राजधानी में 15 जून तक पहुंचेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो