script

नेशनल कैडेट कोर के बच्चों ने भी अभियान में दिया साथ, रास्ते में पड़े प्लास्टिक जमा कर डाले डस्टबिन में

locationजगदलपुरPublished: Feb 19, 2020 12:03:51 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

#Swarnimbharat, NCC के छात्रों भी Plastic की थैलियों और कचरे को डस्टबिन में डाला।

नेशनल कैडेट कोर के बच्चों ने भी अभियान में दिया साथ, रास्ते में पड़े प्लास्टिक जमा कर डाले डस्टबिन में

नेशनल कैडेट कोर के बच्चों ने भी अभियान में दिया साथ, रास्ते में पड़े प्लास्टिक जमा कर डाले डस्टबिन में

जगदलपुर. शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में इस अभियान से जुडक़र सेंट जेवियर्स स्कूल के एनसीसी के बच्चों ने डब्बे में यूज मी का टैग लगाकर उसमें रास्ते पर पड़े प्लास्टिक कचरों को उठाते लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने तीन अलग अलग डस्टबिन बनाकर गीला, सूखा और प्लास्टिक कचरे का संग्रहण करने की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंचाई। स्कूल के आसपास फैले कचरे और प्लास्टिक को डस्टबीन में जमा किया।

इस अभियान के तहत सभी ने स्वस्वर्णिम भारत की शपथ दोहराई
1. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
2. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
3. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
4. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
5. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो