scriptराउंड दर राउंड भाजपा को पछाड़, कांग्रेस निकल रही आगे, लगता है…. | Chitrakot bypoll Round by round BJP, Congress seems to be ahead | Patrika News

राउंड दर राउंड भाजपा को पछाड़, कांग्रेस निकल रही आगे, लगता है….

locationजगदलपुरPublished: Oct 24, 2019 10:56:05 am

Submitted by:

Badal Dewangan

छटवे राउंड में भी भाजपा पीछे, कांग्रेस के राजमन बेंजाम 4105 मतों से आगे

राउंड दर राउंड भाजपा को पछाड़, कांग्रेस निकल रही आगे, लगता है....

राउंड दर राउंड भाजपा को पछाड़, कांग्रेस निकल रही आगे, लगता है….

जगदलपुर. चित्रकोट विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सवेरे 8 बजे से शुरू हो चुकी है। सबसे पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती हुई, उसके बाद 8.30 बजे से ईव्हीएम मशीन से गणना प्रारंभ की गई। वहीं पहले ही राउंड से कांग्रेस भाजपा को पछाडक़र आगे चल रही है। छटवें चरण में कांग्रेस लगभग 4105 वोटों से आगे चल रही है।

बस्तर में भाजपा का सफाया
वहीं अगर पूरे बस्तर जिले की बात की जाए तो हर विधानसभा में अभी कांग्रेस के विधायक हैं। आपको बता दें कि, दंतेवाड़ा ही एक ऐसी सीट थी जहां भाजपा के विधायक भीमा मंडावी थे। लेकिन नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी जिसके बाद दंतेवाड़ा सीट भी खाली हो गई थी। दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद अब वहां भी करीब १२ हजार वोटों के साथ कांग्रेस की देवती कर्मा विजयी हुई।

प्रत्याशी राजमन बेंजाम आगे
2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान चित्रकोट सीट पर विधायक के रूप में दीपक बैज को जनता ने विधायक के रूप में चुना था। लेकिन विधायक दीपक बैज को बस्तर सांसद बनाए जाने पर फिर से चित्रकोट खाली हो गई। जिसके बाद 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के बाद आज मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम आगे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो