जगदलपुर

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

शाह की सभा पर कांग्रेसियों की भी रहेगी नजर

जगदलपुरOct 13, 2018 / 01:10 pm

Badal Dewangan

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

जगदलपुर. लालबाग मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों की भी नजर रहेगी। इतना ही नहीं इस सभा की वे वीडियोग्राफी भी करेंगे। लेकिन इस बार कोई विरोध दर्ज कराने के लिए नहीं बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है यह देखने के लिए।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा आचार संहिता का उल्लंघन करती है, इसलिए उन पर नजर रखी जाएगी और वीडियो ग्राफी भी होगी। एेसा लगता है कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है तो इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी। राजीव शर्मा ने कहा कि उन्हें निर्वाचन आयोग पर पूरा भरोसा है, कि वह सहीं काम करेगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी पर उन्हंे भरोसा नहीं है। हमेशा वे नियमों का उल्लंघन करती है। इसलिए कांग्रेस यह काम अपनी तरफ से करेगी।

नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने आए हैं अमित शाह
राजीव शर्मा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अमित शाह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन करने नहीं, बल्कि रूठे बूथ कार्यकर्ताओं को मनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल की सरकार में इन बूथ कार्यकर्ताओं की जमकर उपेक्षा हुई। उन्होंने इसकी नाराजगी जाहिर की तो प्रदेश लेवल के नेता पहुंचे। लेकिन उनसे बात नहीं बनी। इसलिए अब प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे हैं, और वे अब इन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।

Home / Jagdalpur / कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.