जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी उलटफेर.. कांग्रेस महापौर के साथ 6 पार्षदों और 2500 कार्यकताओं ने थामा बीजेपी का दामन

CG Lok Sabha election 2024: कांग्रेस महापौर के साथ 6 पार्षद और 2500 कार्यकर्ताओं ने पार्टी बदल ली है। (CM Vishnu deo Sai ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सभी बीजेपी में शामिल हो गए। (Bastar Lok Sabha Seat) इस तरह अचानक हुए उलटफेर से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है..

जगदलपुरMar 27, 2024 / 03:46 pm

चंदू निर्मलकर

CG Lok Sabha election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के चलते जगदलपुर में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। कांग्रेस महापौर के साथ 6 पार्षद और 2500 कार्यकर्ताओं ने पार्टी बदल ली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सभी बीजेपी में शामिल हो गए। इस उलटफेर से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि जगदलपुर में पहले चरण का चुनाव होना है।
बस्तर लोकसभा सीट में जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार सभाएं कर रहे हैं वहीं आज उम्मीदवार महेश कश्यप के नामांकन दाखिल करने से पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। इस दौरान करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इस उलटफेर के साथ अब 48 पार्षदों वाले जगदलपुर नगर निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।
पहले चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जगदलपुर पहुंच गए है। इस बीच महापौर के पार्टी छोड़ने की घटना से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यह घटनाक्रम कांग्रेस में गुटबाजी को स्पष्ट रूप से बयां कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.