scriptधीरे धीरे बस्तर की ओर बढ़ रहा कोरोना संभाग के कांकेर जिले में मुंबई से 14 मई को आया था मजदूर | corona virus positive case in bastar labour came from mumbai | Patrika News

धीरे धीरे बस्तर की ओर बढ़ रहा कोरोना संभाग के कांकेर जिले में मुंबई से 14 मई को आया था मजदूर

locationजगदलपुरPublished: May 21, 2020 01:24:44 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

पहले लाॅकडाउन के बाद से चैथे लाॅकडाउन के सफर में ग्रीन जोन में सेफ था बस्तर

धीरे धीरे बस्तर की ओर बढ़ रहा कोरोना संभाग के कांकेर जिले में मुंबई से 14 मई को आया था मजदूर

धीरे धीरे बस्तर की ओर बढ़ रहा कोरोना संभाग के कांकेर जिले में मुंबई से 14 मई को आया था मजदूर

जगदलपुर. कोरोना का कहर धीरे धीरे बस्तर की ओर बढ रहा है वहीं बस्तर संभाग के कांकेर जिले में एक कोरोना पाॅजिटीव मरीज के मिल जाने से पूरे जिले सहित संभाग में हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि, मजदूर को मुंबई से कांकेर लाने के बाद होम क्वारंटाइन किया गया था।

जानकारी देते हुए बस्तर कलेक्टर डाॅ अय्याज तांबोली ने बताया कि, कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर के दुर्गूकोंदल इलाके में 14 मई को मुंबई से एक मजदूर को लाया गया था जिसके बाद उसे कांकेर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मजदूर पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए थी।
मुंबई से आने के बाद मजदूर के सैंपल को जांच के लिए डिमरापाल मेडिकल काॅलेज भेजा गया जहां से मजदूर को कोरोना जांच में सैंपल पाॅजिटीव पाया गया। जिसके बाद उसपर स्वासथ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।

बस्तर संभाग में पहला मामला आने से मचा हड़कंप
इस वैष्विक महामारी से खुद को अबतक बचाकर रखने वाला बस्तर संभाग भी अब इस महामारी के चपेट में आ गया है। जिसके बाद अब पूरे संभाग में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो