scriptभाजपा नेता के होटल निर्माण पर निगम के नोटिस से लगी रोक, गरमाई राजनीति | corporations notice on the construction of the BJP leaders hotel | Patrika News

भाजपा नेता के होटल निर्माण पर निगम के नोटिस से लगी रोक, गरमाई राजनीति

locationबस्तरPublished: Dec 17, 2017 12:05:07 pm

Submitted by:

ajay shrivastav

निगम के ईई ने बताया कि धरमपुरा इलाके में श्रीनिवास राव मद्दी का निर्माण कार्य जारी। नियमों को ताक में रखकर निर्माण कार्य के लिए खुदाई की जा रही थी।

भाजपा नेता के होटल निर्माण पर निगम के नोटिस से लगी रोक
जगदलपुर . शहर के धरमपुरा रोड पर सांई मंदिर के पास के इलाके में भाजपा नेता द्वारा बनाए जा रहे हॉटल निर्माण कार्य को निगम ने नोटिस के बाद रुकवा दिया है। पिछले कुछ दिनो से यहां मिट्टी खुदाई के चलते इलाके में धूल का गुबार उड़ रहा था। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत भी की थी। इसके बाद निगम ने शनिवार को नियमों को हवाला देते हुए काम पर रोक लगा दी है।
आदेश के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया
निगम के ईई अजित कुमार तिग्गा ने बताया कि धरमपुरा इलाके में श्रीनिवास राव मद्दी का निर्माण कार्य जारी है। इसमें निगम के नियमों को ताक में रखकर निर्माण कार्य के लिए खुदाई की जा रही थी। इस वजह से धरमपुरा रोड में काफी लंबी दूरी तक धूल का गुबार उठ रहा था। इसकी शिकायत वार्ड के लोगों ने आयुक्त एके हालदार से की थी। गुरुवार शाम काम की साइट पर जाकर निगमकर्मियों ने नोटिस दिया था। इसके बाद निगम ने शनिवार को जब तक नियमों का पूरा पालन नहीं कर लेते तब तक काम को बंद कर देने का निर्देश जारी किया था। निगम के आदेश के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है।

कांग्रेस ने सुबह पत्रवार्ता में मामले को लेकर निगम पर उठाए थे सवाल
इधर भारतीय राष्ट्रीय सद्भावना कांग्रेस ने शनिवार को सुबह इस निर्मण कार्य को लेकर पत्रवार्ता में निगम पर सवाल उठाया था। प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता मद्दी का निर्माण कार्य होने के चलते निगम आयुक्त ने आंखें मूंद ली है। निर्माण स्थल पर खुदाई के चलते इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई करने के बजाए संरक्षण दे रहा है। जुर्माना की जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
शहर को व्यवस्थित करने के बिना दबाव के काम किया
उन्होंने पूर्व आयुक्त राहुल वेंकट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शहर को व्यवस्थित करने के बिना दबाव के काम किया। शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर आयुक्त से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन जनता की कोई नहीं सुनने वाला है। हालांकि जब उनसे सवाल किया गया कि इस मामले में महापौर जिम्मेदार है, तो वे उनका बचाव करते नजर आए। इस दौरान यहां जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पांडे, महेन्द्र नयन, अनिल सिंह, सुशील हलधर, रणजीत सिंह, नवीन ठाकुर, मनोज नाग समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो