script

पार्षद हो तो ऐसा, नगर निगम में सुनवाई नहीं हुई तो राज्यपाल को समस्या बताने पैदल नाप दी 302 किमी की दुरी

locationजगदलपुरPublished: Nov 02, 2020 02:12:57 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

उनके मुताबिक, जवाहरनगर वार्ड की भूमि का बंदोबस्तीकरण कर नजूल भूमि पर निवासरत लोगों को पट्टा दिया जाए, निगम के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पार्षद को उम्मीद है कि राज्यपाल समस्या का समाधान करेंगी।

पार्षद हो तो ऐसा, नगर निगम में सुनवाई नहीं हुई तो राज्यपाल को समस्या बताने पैदल नाप दी 302 किमी की दुरी

पार्षद हो तो ऐसा, नगर निगम में सुनवाई नहीं हुई तो राज्यपाल को समस्या बताने पैदल नाप दी 302 किमी की दुरी

रायपुर. जगदलपुर नगर निगम के जवाहर नगर वार्ड से पार्षद धनसिंह नायक पैदल ही 302 किमी का सफर तय कर रविवार को रायपुर पहुंचे। धनसिंह न सिर्फ अपने वार्ड की सफाई को राज्यपाल अनुसुईया उइके तक पहुंचाना चाहते हैं, बल्कि शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, 7वें वेतनमान की मांग से भी उन्हें अवगत करवाना चाहते हैं।

धनसिंह कहते हैं कि जब स्थानीय स्तर सुनवाई नहीं हो रही है और सरकार भी हमारी बातों पर ध्यान नहीं दे रही है तो राजभवन ही आखिरी रास्ता बचता है। मैंने राजभवन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया है, मुझे सोमवार को राज्यपाल से मिलने के लिए समय दिया जाएगा।

सफाई का काम ठेके पर देने से लाखों के वाहन हो गए कबाड़, नगर निगम में चल रहा बड़ा खेल

25 अक्टूबर की शाम धनसिंह ने जगदलपुर से पैदल मार्च शुरू किया था। जब उनसे पूछा गया कि पैदल आने की जरुरत क्यों पड़ी, तो बोले- कुछ पाने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। उनके मुताबिक, जवाहरनगर वार्ड की भूमि का बंदोबस्तीकरण कर नजूल भूमि पर निवासरत लोगों को पट्टा दिया जाए, निगम के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पार्षद को उम्मीद है कि राज्यपाल समस्या का समाधान करेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो