script

जिस पर है 26 जवानों की हत्या का आरोप, उसी ने एसपी को बांधी राखी, कहा इनपर किसी ने 1 गोली चलाई उसपर मैं 10 चलाऊंगी

locationजगदलपुरPublished: Aug 17, 2019 03:42:40 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के दिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित (Naxalite affected area) दंतेवाड़ा में एक अनोखी तस्वीर सामने आई

Naxal News

जिस पर है 26 जवानों की हत्या का आरोप, उसी ने एसपी को बांधी राखी, कहा इनपर किसी ने 1 गोली चलाई उसपर मैं 10 चलाऊंगी

दंतेवाड़ा. स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन दोनों ही एक ही दिन मनाया गया। इसी दिन दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान को एक ऐसी महिला ने राखी बांधी जिसपर सुरक्षा बल के 26 जवानों की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

यह भी पढ़ें

काला झंडा फहराने की थी सूचना, आधी रात माओवादियों की मांद में घुसे जवान, तीन गांव में सात जगह फहराया तिरंगा

Naxal News) ने पुलिस वालों को न सिर्फ राखी बांधी बल्कि अपनी सुरक्षा का वचन भी लिया। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के झारावाही कांड में मओवादी हमले में 26 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में शामिल समर्पित नक्सली सुन्दरी ने पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव को राखी बांधी।

यह भी पढ़ें

बस्तर की इस समस्या का निकलेगा निर्णायक हल, सीएम बस्तर को देंगे 230 करोड़ के इन कार्यों की सौगात

माओवादियों ने एक भी गोली चलाई तो मैं 10 गोली चलाऊंगी
एसपी के साथ ही दूसरे पुलिस अफसरों को भी उसने राखी बांधी और उनसे वचन भी लिया। पुलिस जवानों को राखी बंधने के बाद सुन्दरी ने कहा कि मेरे जवान भाइयों पर माओवादियों ने एक भी गोली चलाई तो मैं 10 गोली चलाऊंगी। लेकिन भाइयो को कुछ नहीं होने दूंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो