scriptनशे में धुत्त युवक आधे घंटे तक नेशनल हाईवे में हथियार लेकर लोगों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, फिर….. | Drunked man carrying weapon on NH 30 threatening to kill people | Patrika News

नशे में धुत्त युवक आधे घंटे तक नेशनल हाईवे में हथियार लेकर लोगों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, फिर…..

locationजगदलपुरPublished: Feb 24, 2020 07:48:43 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

इस दौरान कुछ लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 में भी दे दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने आरोपी सोनाचंद को हिरासत में ले लिया है।

नशे में धुत्त युवक आधे घंटे तक नेशनल हाईवे में हथियार लेकर लोगों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, फिर.....

नशे में धुत्त युवक आधे घंटे तक नेशनल हाईवे में हथियार लेकर लोगों को दे रहा था जान से मारने की धमकी, फिर…..

जगदलपुर. नेशनल हाइवे 30 में हथियार लिए एक युवक सोनाचंद करीब आधे घंट तक लोगों को डराता रहा। नशे में धुत इस युवक को आस-पास के लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

नशे में धुत्त युवक दे रहा था जान से मारने की धमकी
इस दौरान कुछ लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 में भी दे दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने आरोपी सोनाचंद को हिरासत में ले लिया है। यहां लोगों ने बताया कि यह युवक हाथों में हथियार लेकर रास्ते से गुजरने वालों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। अच्छी बात यह रही कि कोई भी इसके हमले की जद में नहीं आया।

अक्सर ऐसी वारदातों को देता रहता था अंजाम
नगरनार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी सेमरा के सोनारपारा का रहने वाला है। यह अक्सर नेश की हालत में एनएच और इसके आस-पास के इलाके में इसी तरह की वारदात करने का आरोप लगाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो