scriptशराब पीकर आया पति, अंदर सो रहे बच्चों की परवाह किए बिना घर को लगा दी आग, फिर हुआ ये चमत्कार | Drunken husband set his own house on fire, 3 children survived burns | Patrika News

शराब पीकर आया पति, अंदर सो रहे बच्चों की परवाह किए बिना घर को लगा दी आग, फिर हुआ ये चमत्कार

locationजगदलपुरPublished: Oct 14, 2019 04:30:03 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

शराबी पति रोज नशे में घर आकर पत्नी से झगड़ा करता था। घर से निकाल देने की देता था धमकी।

,

file photo

जगदलपुर. शराब का नशा कैसा होता है ये आप सभी भलीभांति जानते है। इसी शराब के नशे के चलते एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। घर में सो रहे तीन मासूम बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं इस वारदात की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें

Wild boar पकडऩे बिछाया था जाल, फंस गए दो हिरण, 10 लोगों ने बांट लिया आपस में, ये मिली सजा

शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पनारापारा राजा मठ के पास एक झोपड़ी में पति शराब के नशे में घर आकर रोज अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। लेकिन कल शाम दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि, पति ने बिना कुछ सोचे समझे प्लास्टिक झिल्ली से बने अपने आशियाने को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें

आसान नहीं थे वो 44 घंटे, जानिए नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए 3 लोगों के घर पहुंचने तक दहशत भरा सफर

वहीं जैसे ही आसपास के लोगों को आग दिखी वे सभी इसे बुझाने के लिए आगे बढ़े। और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने बताया कि, मेरे पति मुन्ना रोज शराब पीकर घर आते हैं और झगड़ा करते है। और आज घर को आग लगा दिया है। जिसमें सारे कपड़े जल गए। वहीं झोपड़ी में सो रहे तीन बच्चे भी आग भडक़ने से पहले निकाल लिया गया था। जिससे उनकी जान बच गई। हालाकि इस आगजनी में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकडक़र अपने साथ ले गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो