scriptभाजपा पार्षदो के आंदोलन की वजह से अब निगमकर्मियों की अच्छी मनेगी राखी, एक महीने का वेतन मिला, लोन का पैसा भी नहीं कटेगा | Due to movement of BJPs, now corporation workers will get good rakhia | Patrika News

भाजपा पार्षदो के आंदोलन की वजह से अब निगमकर्मियों की अच्छी मनेगी राखी, एक महीने का वेतन मिला, लोन का पैसा भी नहीं कटेगा

locationजगदलपुरPublished: Aug 11, 2022 12:26:49 pm

Submitted by:

Shaikh Tayyab

– निगम कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन,भाजपा पार्षदों ने दिया धरना
– भाजपा पार्षदों के दबाव में नगर निगम ने जारी किया एक माह का वेतन
– कांग्रेस नगर सरकार की असंवेदनशीलता, रक्षाबंधन त्यौहार में निगम कर्मचारियों के हाथ खाली

nagar nigam

jagdalpur

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन की वजह से अब निगमकर्मियों की राखी अच्छे से मनेगी। दरअसल पिछले दो महीने से निगमकर्मियों को वेतन नहीं मिला था। रक्षाबंधन त्यौहार में निगम में कर्मचारियों के हाथ खाली थे। ऐसे में भाजपा पार्षदों ने आज निगम कार्यालय में कर्मचारियों को अविलंब बकाया वेतन प्रदान करने की मांग को लेकर धरना दिया और कांग्रेस की नगर सरकार को असंवेदनशील बताया। भाजपा पार्षदों के दबाव को देखते हुए नगर पालिक निगम ने कर्मचारियों को एक माह का वेतन जारी किया गया है और रक्षाबंधन त्यौहार के बाद शेष वेतन भी कर्मचारियों को प्रदान करने आश्वस्त किया है। इतना ही नहीं आयुक्त ने इस बात का भी आश्वासन दिया है वेतन की एवज में लिए लोन का पैसा भी नहीं काटा जाएगा।


एक घंटे तक निगम में किया आंदोलन
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे भाजपा पार्षदों ने निगम कार्यालय पहुंच कर दो-दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज वहां एकत्र निगम कर्मचारियों से बात की और निगम कार्यालय के अहाते में कर्मचारियों को अविलंब वेतन दिये जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान महापौर, निगम अध्यक्ष, निगम आयुक्त सहित कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति निगम कार्यालय में नहीं पहुंचा। नारेबाजी करते हुए भाजपा पार्षद कर्मचारियों के साथ करीब एक घंटे धरने पर बैठे रहे। भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त से फोन पर बात की और कर्मचारियों की परेशानी से अवगत कराते हुए आक्रोश जाहिर किया। जिसके बाद निगम द्वारा कर्मचारियों को एक महीने का वेतन जारी किया गया।

नेताप्रपिक्ष बोले निगम का रवैया असंवेदनशील
नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को जून व जुलाई माह का वेतन नहीं दिया गया है। रक्षाबंधन त्यौहार के समय नगर निगम का रवैया अपने ही कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील है। महापौर व कांग्रेस नगर सरकार इसके लिए दोषी है। भाजपा पार्षदों ने कर्मचारियों के हित में आवाज उठायी है और कर्मचारियों को ऐन त्यौहार के पहले उनका वेतन दिलवाने पहल की है।
यह रहे मौजूद
निगम कार्यालय में धरने में बैठे भाजपा पार्षदों में योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, धनसिंह नायक, मोती राम बघेल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो