scriptबड़ी सफलता : 4 महिला सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन इलाकों में थे सक्रिय | eight Naxalites including 4 women surrender, were active in these area | Patrika News

बड़ी सफलता : 4 महिला सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन इलाकों में थे सक्रिय

locationजगदलपुरPublished: Sep 06, 2018 01:48:33 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

चार से पांच ग्रामों में सक्रिय 4 महिला नक्सली सहित 8 नक्सलियों ने आईजी के सामने डाले अपने हथियार

4 महिला सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर

बड़ी सफलता : 4 महिला सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन इलाकों में थे सक्रिय

बस्तर पुलिस के लिए आज का दिन अच्छे दिन के रूप में साबित हो रहा है। एक ओर जवानों ने रात में नक्सलियों पर फायरिंग कर उन्हें घालय कर मौके से भगा दिया वहीं एक नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसी कड़ी में एक और सफलता जुड़ गई है। जिसके तहत चार महिला नक्सलियों सहिल कुल आठ नक्सलियों ने बस्तर आईजी के सामने आत्मसमर्पण किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर और नारायणपुर के ग्रामीण इलाके जिसमें मारडूम ककनार बारसूर और मर्दापाल आदि गांव में सक्रिय रहने वाले नक्सली जिसमें चार महिला और चार पुरूष नक्सलियों ने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि, इन आठ नक्सलियों में एक महिला जनमिलिशिया कमांडर और दरभा एरिया कमेटी का एक नक्सली सदस्य शामिल है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में नारायणपुर जिले के कुदुर के छह मारडूम के एक और दरभा के एक नक्सली शामिल है। नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण के समय बस्तर रेंज के आइजी विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक बस्तर डी. श्रवण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा भी मौजूद थे।

मौके से एक घायल नक्सली , अपने साथ वापस ला रही पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खून के धब्बों के साथ मौके से कराहता हुआ एक घायल नक्सली मिला जिसका नाम भीमा मरकामी होना बताया। जवानों की पूछताछ में घायल नक्सली ने बताया कि, वह संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। और शुरू आती गोली लगने से वह घायल हो गया। जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। पुछताछ में नक्सलियों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना जता रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो