scriptFarewell to 400 idols who came to participate in Bastar Dussehra | बस्तर दशहरा में शामिल होने आए 400 देव विग्रहों काे दी विदाई | Patrika News

बस्तर दशहरा में शामिल होने आए 400 देव विग्रहों काे दी विदाई

locationजगदलपुरPublished: Oct 27, 2023 10:53:06 pm

Submitted by:

Amit Mukharjee

जगदलपुर। दशहरा पर्व के समापन से पहले इलाके के सभी देवी-देवता कुटुंब जात्रा के तहत एक साथ एक ही स्थान पर शुक्रवार को एकत्र हुए। गंगामुंडा तालाब के पास िस्थत गुड़ी में देवी-देवाताओं की विदाई पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ की गई। इस बार दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए 400 से ज्यादा देवी-देवता पहुंचे थे।

बस्तर दशहरा में शामिल होने आए 400 देव विग्रहों काे दी विदाई
जगदलपुर। माटी पुजारी राजा कमलचंद्र भंजदेव ने की देवी-देवताओं की पूजा।
कुटुंब जात्रा में यहां देवी-देवता एक दूसरे से मिले और नृत्य किया। श्रद्धालुओं पूजा कर आशीर्वाद मांगा। इनमें बड़ेडोंगर, छोटेडोंगर, नारायणपुर, कोंडागांव सहित दक्षिण बस्तर व सीमावर्ती राज्य ओडि़शा और तेलंगाना के देवी-देवताओं के साथ अन्य जगहों से आए देवी और देवता शामिल थे। सैकड़ों वर्षो की परंपरा के अनुसार राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव ने इसमें मां दंतेश्वरी के पुजारी की हैसियत से पूजा अर्चना की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.