scriptवन कर्मचारी गए हड़ताल पर, लकड़ी तस्करों की मौज, रोजाना हो रही कटाई | Forest workers went on strike, wood smugglers had fun, daily harvest | Patrika News

वन कर्मचारी गए हड़ताल पर, लकड़ी तस्करों की मौज, रोजाना हो रही कटाई

locationजगदलपुरPublished: Mar 28, 2022 12:55:32 am

Submitted by:

Kunj Bihari

1 सप्ताह में 3 वाहनो को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते पकड़ावन माफियाओं पर लगाम लगाने अधिकारियों के छूट रहे पसीने

1 सप्ताह में 3 वाहनो को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते पकड़ा

1 सप्ताह में 3 वाहनो को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते पकड़ावन माफियाओं पर लगाम लगाने अधिकारियों के छूट रहे पसीने

नारायणपुर . वन कर्मचारी संघ अपनी 12 सूत्रीय मांग को लेकर 1 सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इससे वन विभाग संबंधित सभी कार्य ठप्प पड़े हुए है। इससे वन माफियाओं के हौसले बुलंद बने हुए है। वही वन कर्मचारियों की हड़ताल को संज्ञान में लेकर वन माफियाओ ने रात के समय में सागौन चिरान का अवैध रूप से परिवहन करने की योजना बना रहे है। लेकिन वन माफियाओं के योजना पर डीएफओ तेजस शेखर ने ग्रहण लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। इससे डीएफओ तेजस शेखर ने खुद रात्रकालीन गस्त का मोर्चा संभाल लिया है। इससे वन माफियाओं पर लगाम कसने के लिए डीएफओ खुद प्रतिदिन गस्त कर रहे है। इससे 1 सप्ताह के अंतराल में डीएफओ 3 वाहनो को अवैध रूप से सागौन चिरान का परिवहन करते पकड़ लिया है। इन तीनो वाहनो से करीब 1 लाख 75 हजार रुपए का सागौन चिरान जप्त कर वाहनो को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है। इससे डीएफओ तेजस शेखर को लेकर वन माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।
21 मार्च की रात को गस्त पर निकले डीएफओ तेजश शेखर को मुखबिर से सागौन चिरान का अवैध रूप से परिवहन करने की सूचना मिली थी। 21 मार्च की रात करीब 10.30 बजे नगर पालिका के पास ट्रैक्टर के पहुचने पर डीएफओ तेजस शेखर ने इसकी तलाशी ली थी। इस तलाशी में ट्रैक्टर में सागौन चिरान बरामद हुआ था। जहाँ पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि करीब 75 नग हाथ चिरान फारा गोंगला गांव से जिला मुख्यालय लेकर पहुचे थे। इस जानकारी के बाद डीएफओ तेजस शेखर ने नारायणपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी को पीओआर दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इससे करीब 1 घन मीटर हाथ सागौन चिरान को जप्त कर कार्यवाही की गई। वही जप्त सागौन चिरान की लागत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही।
वही 25 मार्च की रात डीएफओ ने गढ़बेंगाल के पास पीकअप वाहन को सागौन चौखट अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ लिया। इस पीक वाहन में 30 नग सागौन चौखट बरामद की गई। इसकी अनुमानित लागत 30 हजार रुपए बताई जा रही। इस तरह डीएफओ ने वन कर्मचारी हड़ताल के बाद 3 वाहनो को अवैध रूप से सागौन चिरान परिवहन करते हुए पकडकर जप्त कर लिया है। इससे 3 वाहनों से करीब 1 लाख 75 हजार रुपए का हाथ चिरान को जप्त कर वाहनो को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है। इससे वनमा$िफयाओ ने दहशत का माहौल बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो