scriptबस्तर का एक परिवार मशरूम समझ खा गए ये चीज, फिर क्या हुआ जानकर आप रह जाएंगे हैरान | Four people sick by eating poisonous mushrooms | Patrika News
जगदलपुर

बस्तर का एक परिवार मशरूम समझ खा गए ये चीज, फिर क्या हुआ जानकर आप रह जाएंगे हैरान

जहरीला mushrooms खाने से एक ही परिवार के चार लोग पड़े बीमार

जगदलपुरJul 05, 2019 / 11:27 pm

Manish Sahu

Patrika

बस्तर का एक परिवार मशरूम समझ खा गए ये चीज, फिर क्या हुआ जानकर आप रह जाएंगे हैरान

जगदलपुर. जहरीला mushrooms खाने की वजह से एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। एक साथ सभी लोगों को बीमार पड़ते देख घर में अफरा-तफरी मच गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल सभी पीडि़तों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। समय पर हॉस्पिटल पहुंचने की वजह से सभी पीडि़त खतरे से बाहर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला परपा थाना क्षेत्र के ग्राम तोकापाल की है। यहां पर एक परिवार के चार लोगों ने गुरुवार सुबह घर के बगल में उगे mushrooms की सब्जी बनाकर खा लिया। इसके बाद सभी को उल्टियां होने लगी। एक साथ तीन-चार लोग बीमार पडऩे से पूरे मोहल्ले में हड़कंम मच गया। अनन-फनन में परिजनों ने सभी को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इसमें सिंधु दास, शुभम, बबिता और सोनदई हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सभी सदस्य अभी खतरे से बाहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो