जगदलपुरPublished: Mar 21, 2023 04:28:27 pm
CG Desk
Fraud with CRPF female jawan: बस्तर पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तैनात सीआरपीएफ की महिला जवान से 2.33 लाख रुपए की ठगी की थी।
Fraud with CRPF female jawan: बस्तर पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने जगदलपुर के दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तैनात सीआरपीएफ की महिला जवान से 2.33 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी ने महिला जवान को क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा दिया और एक लिंक भेजा। उस पर लिंक पर क्लिक करने के बाद महिला जवान के खाते से रुपये निकल गए। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। इसमें सिम बदल-बदलकर आरोपी लोगों को ठगता था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।