scriptजगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, 9 महिलाओं की मौत, 13 गंभीर | Heavy road accident in Jagdalpur, 9 lady dead 13 seriously injured | Patrika News

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, 9 महिलाओं की मौत, 13 गंभीर

locationजगदलपुरPublished: Feb 01, 2021 10:41:38 am

Submitted by:

Ashish Gupta

– ओडिशा के मुताहांडी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना- तेज रफ्तार पिकअप के पेड़ से टकराने को बताया हुआ हादसा

Road Accident

Road Accident

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर ओडिशा के मुताहांडी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में 13 लोग गंभीर हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज लाया जा रहा है। हादसे की वजह तेज रफ्तार पिकअप के पेड़ से टकराने को बताया जा रहा है।
राजधानी में डबल मर्डर: पूर्व वनमंत्री की बहू-पोती की हत्या, फिर हत्यारे ने शव दीवान में छुपाया

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में 22 महिलाएं बैठी हुईं थी। यह सभी पारिवारिक शोक के आयोजन में शामिल होने के बाद जगदलपुर के कलचा की ओर वापस लौट रहे थे। मृतक व घायल सभी कलचा निवासी बताए जा रहे हैं। कोटपाड़ की थाना प्रभारी उलीसा मांझी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को राहत कार्य में लगाया गया है।
नक्सलियों ने नारायणपुर में कुल्हाड़ी से एम्बुलेंस चालक को मार डाला, कांकेर में आरक्षक की हत्या की

फिलहाल मृतक व घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा की हैंडलूम व टैक्सटाइल मिनिस्टर पद्मिनी ध्यान व तहसीलदार भक्तबंधु दलई भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। इधर जगदलपुर प्रशासन ने भी घायलों को लाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो