scriptमॉर्निंग वॉक पर निकली दो बुजुर्ग महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग का शिकार | Hunting of chain snatching occurred on two elderly women on the mornin | Patrika News

मॉर्निंग वॉक पर निकली दो बुजुर्ग महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग का शिकार

locationजगदलपुरPublished: Aug 14, 2018 10:28:52 am

Submitted by:

Badal Dewangan

महिला को चेन स्नेचिंग की मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए बड़ी खुफिया तरीके से दिया वारदात को अंजाम

चेन स्नेचिंग का शिकार

मॉर्निंग वॉक पर निकली दो बुजुर्ग महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग का शिकार

जगदलपुर. बोधघाट और कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह दो अलग-अलग स्थान पर दो बुजुर्ग महिलाएं चेन स्नेचिंग और ठगी की शिकार हुई हैं। वहीं एक घर में चोरों ने घर में सेंध मारी कर घर से 9000 व घर से लगे दुकान से नगद व काजू बादाम पर हाथ साफ किया है।

पहली घटना
बैलाबाजार आजाद चौक स्थित सक्सेस कान्वेंट के सामने 62 वर्षीय महिला विमला झा जो कि दंतेश्वरी वार्ड निवासी है। मार्निंंग वॉक के लिए सुबह पौन 6 बजे घर से निकली थी। घर से थोड़ी ही दूरी पर बाइक में सवार 4 आरोपी महिला के पास पहुंचे और अपने आप को पुलिस बताकर उनके गले से सोने का चेन जांच के लिए उतारने कहा। महिला भी 4 व्यक्तियों को देखकर दहशत में आकर और अपने चेन उतारकर दे दिया। चेन उतारकर देने के थोड़ी देर बाद मनगढं़त कहानी सुनाते हुए चेन बदलकर आरोपियों ने नकली चेन महिला के हाथ में थमा कर वहां से रफूचक्कर हो गए।

दूसरी घटना
कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां पार्षद अशोक यादव की मां राममूर्ति देवी मॉर्निंग करते हुए कोतवाली मार्ग से पथरागुड़ा और लालबाग की ओर जाने वाली चौक में पहुंची थी। इसी दौरान दो बाइक सवार अज्ञात लोग वहां पहुंचे। इनमें से एक ने उनकी गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। दोनों ही वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति 40 से 45 वर्ष के बताए गए हैं। दोनों ही मामले में आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

उन्होंने पुलिस को जानकारी बताया है, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने 6 अगस्त को अपनी दुकान बंद करके वे नागपुर गए थे। इसके चार दिन बाद 10 अगस्त की सुबह पड़ोसी ने उन्हें मोबाइल पर घर और दुकान का ताला टुटा होने की जानकारी दी। यह सुनते ही रात को नागपुर से वे जगदलपुर पहुंचे। देखा अज्ञात चोर ने घर और दुकान ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। दुकान में 20 किलोग्राम काजु और 5 किलोग्राम बादाम, नगद 9 हजार रुपए और घर से निकोन कंपनी का कैमरा चुरा कर ले गया। इस कैमरे की कीमत 10 हजार रुपए थी। इस तरह नगदी सहित कुल 25 हजार रुपए के सामान की चोरी हुई। उक्त मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर छानबीन होने की बात कही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो