scriptअगर आप भी रहते हैं बस्तर में और परेशान हैं इस चिलचिलाती धूप से, तो ये खबर पढ़ हो जाएगें खुश | If you live in Bastar and troubled by sun, this news read fill happy | Patrika News

अगर आप भी रहते हैं बस्तर में और परेशान हैं इस चिलचिलाती धूप से, तो ये खबर पढ़ हो जाएगें खुश

locationजगदलपुरPublished: May 28, 2019 12:02:23 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

नौतपा शुरू होते ही शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। इससे लोगों को सोमवार शाम राहत मिली।

patrika

अगर आप भी रहते हैं बस्तर में और परेशान हैं इस चिलचिलाती धूप से, तो ये खबर पढ़ हो जाएगें खुश

जगदलपुर. नौतपा शुरू होते ही शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। इससे लोगों को सोमवार शाम राहत मिली। नौतपा के तीसरे दिन मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया गया। शाम ५ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इसके साथ ही ओले भी बरसने लगे। मौसम विभाग ने रविवार को ही बारिश की संभावना व्यक्त कर दी थी। मौसम विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ और ओडिशा की ऊपरी हवा में चक्रवात बनने की वजह से बस्तर के मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि चक्रवात आने वाले दो दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर में सक्रिय रहेगा। ऐसे में संभव है कि आने वाले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहे। हालांकि दिन में मौसम गर्म बना रह सकता है और शाम के वक्त बारिश हो सकती है।

रात 11.30 बजे तक झमाझम
शाम 5 बजे शुरू हुई बारिश शाम 6.30 तक जारी रही। इस बीच ओले भी बरसे। रात 8.30 बजे मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार डेढ़ घंटे में 20 एमएम बारिश हुई। इसके बाद रात 9.30 बजे एक बार फिर शहर का मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई जो रात 11.30 बजे तक जारी रही। 10 बजे के बाद बारिश की रफ्तार कम हुई लेकिन इसके बाद भी रात में रुक रुक कर रिमझिम बारिश जारी रही।

लोकल सिस्टम नहीं बना, चक्रवात का ही असर
मौसम विभाग की तरफ से बस्तर में नौतपा के दौरान लोकल सिस्टम बनने की भविष्यवाणी की जा रही थी लेकिन तीसरे दिन तो ऐसा नहीं हो पाया। ऊपरी हवा में बने चक्रवात की वजह से ही जगदलपुर शहर में बारिश हुई। यह चक्रवात दक्षिणी ओडिशा में भी सक्रिय है।

२४ घंटे में २ डिग्री तक गिरा पारा
मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से शहर के तापमान में २४ घंटे के भीतर ढाई डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान ४१.२ डिग्री था तो वहीं सोमवार शाम तक अधिकतम तापमान ३९.३ डिग्री पर आ गया। इस तरह अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान
भी २९ डिग्री से २५.८ डिग्री पर पहुंच गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो