जगदलपुर

हिमालय से आ रही शुष्क हवाओं के चलते दिन रात का पारा गिरा, शीतलहर की चेतावनी

वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि हिमालय से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से तापमान सामान्य के स्तर पर नहीं पहुंच पाया है।

जगदलपुरFeb 01, 2019 / 11:46 am

Deepak Sahu

हिमालय से आ रही शुष्क हवाओं के चलते दिनरात का पारा गिरा, शीतलहर की चेतावनी

जगदलपुर . छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही तापमान दिन में सामान्य से डेढ़ डिग्री और रात में 4 डिग्री कम चल रहा है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 9.2 था जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। इसी तरह गुरुवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री रहा जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है।

इस तरह यह स्पष्ट है कि मौसम साफ होने बाद भी पूर्वानुमान के अनुसार ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जगदलपुर के वैज्ञानिक आरके सोरी ने बताया कि हिमालय से आ रही शुष्क हवाओं की वजह से तापमान सामान्य के स्तर पर नहीं पहुंच पाया है। आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह ठंड के बने रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान तेजी के साथ सामान्य होने की ओर है। वहीं न्यूनतम तापमान के सामान्य में समय लग सकता है।

रातें अभी कुछ दिन और सर्द रह सकती हैं। सीमावर्ती ओडिशा और राज्य के कुछ हिस्सों में चल रही शीत लहर की वजह से भी शहर में ठंड बनी हुई है।

कहां कितना तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
रायपुर27.210.4
अंबिकापुर23.76.3
बिलासपुर26.59.0
पेंड्रारोड24.66.6
जगदलपुर29.19.2
 

प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से काम रहे। राजधानी में रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री रही। अन्य शहरों में कहीं छह से तो किसी जगह पर सात डिग्री तक कम रहा। शुक्रवार को राजधानी में आकाश साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।

Home / Jagdalpur / हिमालय से आ रही शुष्क हवाओं के चलते दिन रात का पारा गिरा, शीतलहर की चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.