scriptविश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में इन पांच देवियों को भेजा जाता है न्यौता, खूब होती है आव-भगत | Invitation to these5 goddesses in Bastar Dussehra 2019 Jagdalpur | Patrika News

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में इन पांच देवियों को भेजा जाता है न्यौता, खूब होती है आव-भगत

locationजगदलपुरPublished: Oct 08, 2019 06:37:35 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

Bastar Dussehra 2019: बस्तर दशहरे का आज है सबसे महत्वपूर्ण दिन, रथ में सवार होकर पूरे शहर की परिक्रमा करेगी दंतेश्वरी माता की डोली।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में इन पांच देवियों को भेजा जाता है न्यौता, खूब होती है आव-भगत

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में इन पांच देवियों को भेजा जाता है न्यौता, खूब होती है आव-भगत

Bastar Dussehra 2019 in जगदलपुर. दीवाली और होली पर जिस तरह से परिवार के लोग घर की ओर पहुंचते हैं। बस्तर दशहरा पर भी ऐसा ही कुछ नजारा शहर में नजर आता है। जो बात इसे अलग करती है वह यह कि इस पर्व में शामिल होने के लिए मेहमानों की तरह ही पांच देवियों को न्यौता भेजकर आमंत्रित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर दशहरा पर
टेंपल कमेटी के सदस्य इस न्यौते को लेकर अलग-अलग दिशाओं में न्यौता के लिए दशहरा शुरू होने के कुछ दिनो बाद ही निकल जाते हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर दशहरा पर यहां आरूढ़ मां दंतेश्वरी से मिलने के लिए राजिम, छोटेडोंगर, बड़ेडोंगर, नारायणपुर व दंतेवाड़ा से देवियां यहां पहुंचेंगी।

पर्व में होगा देवियों का संगम
श्रद्धालुओं का मानना है कि यह देवियां मां दंतेश्वरी की ही प्रतिरूप हैं। अलग-अलग जगह विराजी इन देवियों का संगम दशहरा पर्व के दौरान होना है। इन देवियों को न्योता भेजने पूजन सामग्री के साथ ही फूल व अन्य शुभ संकेत वाली वस्तुओं को भेंट स्वरूप दिया जाएगा। इसमें नारायणपुर से मावली माता, राजिम से कुंदई बोरई, बड़े डोंगर माई, छोटे डोंगर माई व दंतेवाड़ा से दंतेश्वरी मावली माता यहां पहुंचेंगे।

सम्मान के साथ होती है विदाई
देवियों को न्योता देकर बुलाने भर से ही काम नहीं सधता है। पूरे पर्व भर इन देवियों की जमकर आवभगत होती है। आखिरकार पर्व के समापन के बाद इन्हें विदाई दी जाएगी। विदाई के दौरान इन्हें वस्त्र, बर्तन व अन्य साज-सामानों को देकर श्रद्धालु भाव पूर्ण विदाई देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो