scriptशासन की शह पर प्रशासन ने खेला दांव, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी, जबीता मंडावी अब खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा | Jabita Mandavi will go court on disturbances in panchayat elections | Patrika News

शासन की शह पर प्रशासन ने खेला दांव, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी, जबीता मंडावी अब खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा

locationजगदलपुरPublished: Feb 07, 2020 12:13:43 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

पार्टी ने तत्काल शिकायत प्रशासन से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर अब न्यायालय में जाने की बात कही है।

शासन की शह पर प्रशासन ने खेला दांव, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी, जबीता मंडावी अब खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा

शासन की शह पर प्रशासन ने खेला दांव, पंचायत चुनाव में गड़बड़ी, जबीता मंडावी अब खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा

जगदलपुर. राज्य शासन की शह पर जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में काम किया है। यदि ऐसा नहीं होता तो कई जगह पर हम और सीटें जीतते। यह कहना था पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी का। जबीता ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में एक पत्रवार्ता के दौरान यह आरोप लगाए हैं।

शिकायत प्रशासन से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं
तीसरे चरण में बकावण्ड ब्लॉक के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से हार का सामना कर चुकी भाजपा समर्थित प्रत्याशी जबीता मण्डावी ने कहा है कि दो चरण में हार का सामना करने से घबराई कांग्रेस ने तीसरे चरण में प्रशासन और आमजन पर दबाव बनाकर नतीजों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम किया। उनके क्षेत्र में मतगणना के दौरान जमकर गड़बड़ी की गई। यहां जानबूझकर करीब तीन घंटे तक बिजली गुल कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाया गया। पार्टी ने तत्काल इसकी शिकायत प्रशासन से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर अब न्यायालय में जाने की बात कही है।

एजेंटों को मतदान कक्ष में प्रवेश तक नहीं दिया
चर्चा मे पूर्व जिपं अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में लचर व्यवस्था थी। कई मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं थी और पीठासीन तक ने मनमानी की। एजेंटों को मतदान कक्ष में प्रवेश तक नहीं दिया जा रहा था। विधायक लखेश्वर बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आचार संहिता के दौरान क्षेत्र में नलकूप खनन किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो