scriptघर पर बेटे ने किया नाबालिग से RAPE, मां ने दिया साथ | Punjab: Son Raped a girl, Mother helped him | Patrika News

घर पर बेटे ने किया नाबालिग से RAPE, मां ने दिया साथ

Published: Oct 31, 2015 06:36:00 pm

Submitted by:

युवक बिक्रम कुमार उर्फ हैप्पी उससे शादी करने के बहाने गत 16 अक्टूबर को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पंजाब के बटाला में सिविल लाइंस पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांधी कैम्प की 17 वर्षीय एक लड़की ने एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने कहा है कि वह निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ती है।

READ: पिता ने बेटी को बहाने से बुलाया, फिर किया मासूम का RAPE

उसने बताया कि एक युवक बिक्रम कुमार उर्फ हैप्पी उससे शादी करने के बहाने गत 16 अक्टूबर को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

READ: महिला को चारपाई से बांधकर किया यह खौफनाक काम, लोग देखते रहे तमाशा

मां ने दिया बेटे का साथ
लड़की का आरोप है कि इस घटना में युवक की मां पायल ने भी अपने बेटे का साथ दिया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर बिक्रम और उसकी मां पायल के खिलाफ मामला दर्ज कर बिक्रम को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी मां फरार है। इस बीच पुलिस ने लड़की का आज सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो