scriptआधी रात पहुंचे कलेक्टर ने जबरदस्ती रूकवाया ट्रक, जब ड्राइवर से की पूछताछ तो उड़ गए होश | Jagdalpur collector seized one trcuk in city | Patrika News

आधी रात पहुंचे कलेक्टर ने जबरदस्ती रूकवाया ट्रक, जब ड्राइवर से की पूछताछ तो उड़ गए होश

locationजगदलपुरPublished: Jan 18, 2019 03:49:19 pm

मामले में पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh news

आधी रात पहुंचे कलेक्टर ने जबरदस्ती रूकवाया ट्रक, जब ड्राइवर से की पूछताछ तो उड़ गए होश

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग में इन दिनों अवैध रूप से धान खरीदी धड़ल्ले से हो रही है। अफसरों के बार-बार निर्देश देने के बाद भी अवैध खरीदी नहीं थमने के बाद कलेक्टर ने आधी रात ड्यूटी ट्रकों की निगरानी कर खुद जांच की। जांच में फिर से अवैध धान से भरे ट्रक को जब्त किया। मामले में पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
दरअसल धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण सहित विकास कार्य का अवलोकन करने के लिए लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डा अय्याज तम्बोली ने बड़ांजी के पास धान से भरे ट्रक को देखकर रुकवाया और पूछताछ की। वाहन चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर उन्होंने ट्रक को बडांजी थाने के हवाले कर दिया। कलेक्टर डा अय्याज तम्बोली ने धान से भरे ट्रक को पकड़कर बडांजी थाने के सुपुर्द कर दिया।
कलेक्टर ने बड़ांजी स्थित धान खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां प्रभारी द्वारा बताए गए बारदानों से अधिक बारदाने पाए जाने पर उन्होंने सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों को भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धुरागांव में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनाए जा रहे ट्रांजिट हास्टल और लोहण्डीगुड़ा में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से बनाए जा रहे कर्मचारी आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने धुरागांव में फू ड पार्क निर्माण हेतु भूमि का अवलोकन भी किया।
आधी रात तक किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
कलेक्टर ने इसके साथ ही बकावंड विकासखण्ड के सरगीपाल, बकावंड, करपावंड और जैतगिरी धान खरीदी केन्द्रों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। आधी रात तक चले निरीक्षण के दौरान अधिकतर खरीदी केन्द्रों में बारदानों की संख्या का मिलान नहीं होने पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल को बारदानों के मिलान के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिक संख्या में टोकन जारी किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो