scriptरिश्ता हुआ शर्मसार! दामाद ने सास के साथ किया कुछ ऐसा | jagdalpur: son in law killed mother in law | Patrika News
बस्तर

रिश्ता हुआ शर्मसार! दामाद ने सास के साथ किया कुछ ऐसा

सास और दामाद का रिश्ते मां-बेटे जैसा ही समझा जाता है। लेकिन शहर में
रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दामाद ने तैश में आकर अपनी
सास की हत्या कर दी।

बस्तरJun 29, 2016 / 04:41 pm

Ajay shrivastava

Murder

Murder

जगदलपुर. सास और दामाद का रिश्ते मां-बेटे जैसा ही समझा जाता है। लेकिन शहर में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दामाद ने तैश में आकर अपनी सास की हत्या कर दी।

घटना प्रवीर वार्ड की है। चितापदर निवासी धरमू बघेल और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसके बाद धरमू उसे लेकर ससुराल चला आया। यहां पर फिर उन दोनों के बीच विवाद हुआ।

धरमू की पत्नी अपने बड़ी मां के घर चली गई। इधर गुस्से में आगबबूला हो रहा धरमू अपनी सास कमला कश्यप से झगडऩे लगा। कमला ने उसे घर से जाने को कहा और बेटी को समझाकर भेजने की बात कही। लेकिन धरमू उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा।

इस बीच तैश में आकर उसने कुल्हाड़ी से अपनी सास कमला पर वार कर दिया। कमला वहां दर्द से छटपटाने लगी। उसकी यह हालत देखकर उसके पति ईश्वर कश्यप ने उसे महारानी अस्पताल में दाखिल कराया। शाम सात बजे उसने दम तोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो