scriptJawans, political workers are on target of Naxalites in election year | चुनावी साल में नक्सलियों के निशाने पर हैं जवान और राजनीतिक कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ में दो माह में की 10 लोगों की हत्या | Patrika News

चुनावी साल में नक्सलियों के निशाने पर हैं जवान और राजनीतिक कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ में दो माह में की 10 लोगों की हत्या

locationजगदलपुरPublished: Feb 28, 2023 12:58:35 pm

Submitted by:

CG Desk

Bastar Naxalism: दो माह में छत्तीसगढ़ के बस्तर और राजनांदगांव में हुई 14 नक्सली वारदातों में 7 जवान और 3 भाजपा नेताओं सहित 10 लोगों की हत्या कर दी गई। प्रदेश में बढ़ी नक्सल हिंसा की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

Bastar Naxalism
Bastar Naxalism File Photo

Bastar Naxalism: दो माह में छत्तीसगढ़ के बस्तर और राजनांदगांव में हुई 14 नक्सली वारदातों में 7 जवान और 3 भाजपा नेताओं सहित 10 लोगों की हत्या कर दी गई। प्रदेश में बढ़ी नक्सल हिंसा की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। जानकारों का मानना है कि लगातार तेज हो रहे नक्सली हमलों के पीछे एंटी नक्सल ऑपरेशन की कमी, कमजोर खुफिया सुरक्षा तंत्र, बलों की लापरवाही, फोर्स का एसओपी का पालन न करना तथा नक्सलियों की रणनीति का अनुमान न लगा पाना प्रमुख है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.