जगदलपुर

सैलानियों के लिए 1 नवंबर से खुलेगा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क होगा जरुरी

वन विभाग ने 1 नवंबर से बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Kanger Ghati National Park) को खोलने का आदेश जारी किया है।

जगदलपुरOct 26, 2020 / 09:58 am

Bhawna Chaudhary

7 महीने बाद सैलानियों के लिए 1 नवंबर से खुलेगा राष्ट्रीय उद्यान, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क होगा जरुरी

जगदलपुर. पूरे देश में इस वक्त अनलॉक 5 (Unlock-5) की प्रक्रिया जारी है। कोरोना संक्रमण (Corona virus) के बीच देश में एहतियात के बीच हालात सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

कोरोना की वजह से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में भी पिछले सात महीनों से वीरानी छाई हुई है। देशी और विदेशी पर्यटक पर्यटन केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ टूरिजम हब बस्तर के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में भी मार्च के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन अब 1 नवंबर से इन पर्यटन केंद्रों में रौनक वापस लौटने वाली है। दरअसल वन विभाग ने 1 नवंबर से बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को खोलने का आदेश जारी किया है।

हर साल बारिश के बाद 1 नवंबर से ही उद्यान खोला जाता है। इस साल कोरोना के बीच 1 नवंबर से पार्क खोला तो जाएगा लेकिन पूरी सावधानी के साथ। कोरोना से बचाव के पर्याप्त उपायों को जुटाने में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कांगेर घाटी के अंतर्गत आने वाले तीरथगढ़ जल प्रपात, कांगेर धारा, कोटमसर, कैलाश और दंडक गुफ के मनोरम नजारे सैलानी देख पाएंगे। कोरोना से जुड़े प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जल्द ही वन विभाग एक दिशा-निर्देश भी जारी करेगा। जिसमें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी अनिवार्यता को शामिल किया जाएगा।

Home / Jagdalpur / सैलानियों के लिए 1 नवंबर से खुलेगा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क होगा जरुरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.