
Keshkal road closed: केशकाल घाट मार्ग में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और इस मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस मार्ग में भारी वाहनों की आवाज आई पर प्रतिबंध लगाते हुए मरमत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है उक्त बातें रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कही। उन्होंने केशकाल घाट के उन्नयन कार्य के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए परिवर्तित मार्गों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग राजमार्ग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रं. 30 के कि.मी. 162.600 से कि.मी. 167.000 (केशकाल घाट) उन्नयन अंतर्गत प्रारंभिक स्तर पर डस्ट सफाई, डब्ल्यूएमएम पेंच एवं बी.टी. पेंच मरमत का कार्य किया जाएगा। केशकाल घाट उन्नयन अंतर्गत प्रारंभिक स्तर पर डस्ट सफाई, डब्ल्यूएमएम पेंच एवं बी.टी. पेंच मरमत कार्य के दौरान 21 अक्टूबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक की अवधि के लिए केशकाल घाट में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगी।
मरमत अवधि में भारी वाहनों को अन्य मार्ग में परिवर्तित किया गया है। दो फेस में होंगे कार्य फिलहाल पहले फेस में मरमत कार्य किया जा रहा हैं। दूसरा फेस दीपावली के बाद तिथि तय कर कार्य शुरू किया जाएगा इस दौरान घाट मार्ग को पूरी तरह से नवीनीकरण करने की योजना है इस दौरान घाट मार्ग में वाहनों की आवाजाही पूर्णत: बंद होगी।
वही वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिये जारी परिवर्तित मार्ग के अनुसार छोटी चार पहिया एवं यात्री बसें केशकाल घाट से होते हुए जाएंगी। जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जगदलपुर से आने वाले वाहनों के लिए कोण्डागांव, केशकाल, विश्रामपुरी होते हुए मचली, दुधावा, कांकेर, चारामा, धमतरी और रायपुर की ओर जाएंगी। इसी प्रकार दल्लीराजहरा (बालोद) राजनांदगांव जाने वाले वाहनों के लिए कोण्डागांव, बेड़मा, धनोरा, आमाबेड़ा, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा और राजनांदगांव के लिए जाएंगी।
रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग धमतरी से चारामा, कांकेर, दुधावा, मचली, विश्रामपुरी, केशकाल होते हुए कोण्डागांव से जगदलपुर जा सकेंगी। कलेक्टर कुणाल दुधावत ने बताया कि घाट मार्ग में जाम की स्थिति को देखते हुए छोटी बहनें बटराली होते हुए घाट के नीचे मुरनार निकल सकते है। वही डायवर्टेड मार्क पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से हेल्थ की टीम तैनात की जा रही है जिससे किसी भी स्थिति में आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा सके।
Updated on:
21 Oct 2024 03:46 pm
Published on:
21 Oct 2024 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
