scriptजानिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्तर दौरे की मिनट टू मिनट जानकारी | Know the minutes of minutes from the BJP National President Amit Shah' | Patrika News

जानिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्तर दौरे की मिनट टू मिनट जानकारी

locationजगदलपुरPublished: Oct 13, 2018 09:54:56 am

Submitted by:

Badal Dewangan

80 लाख के डोम में आज एक घंटा बिताएंगे अमित शाह, सीएम भी पहुंचेंगे सम्मेलन में, संभागभर के 22 हजार बूथ कार्यकर्ताओं में फूंकेगे जान
 
 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

जानिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्तर दौरे की मिनट टू मिनट जानकारी

जगदलपुर. राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा है, तो आयोजन भी भव्य होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंने पहुंच रहे है। इसके लिए लालबाग में विशेष रूप से 90 हजार स्क्वायर फीट में डोम तैयार किया गया, जिसमें 22 हजार कार्यकर्ता बैठ सकते हैं।

एेन चुनाव के पहले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सामने पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जान फूंकेंगे, वो भी पूरे एक घंटे तक(प्राप्त प्रोटोकाल के अनुसार)। इस आयोजन को लेकर भाजपा के जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, अब अमित शाह इस उत्साह को बढ़ाकर उन्हें पार्टी को बढ़त दिलाने के लिए टिप्स शेयर करेंगे।
अमित शाह सबसे पहले दंतेवाड़ा जाकर दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वापस जगदलपुर पहुंचकर यहां कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचेंगे।अमित शाह के दौरे को लेकर शुक्रवार को लालबाग मैदान में दिनभर भाजपा के नेता व पदाधिकारी, जिला पुलिस व अन्य शासकीय दलों से बैठक करते रहे। इसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसकी भी प्रशासन ने हिदायत दी है।
इतना ही नहीं भाजपा की जिला कार्यकारिणी ने मंच में स्थान से लेकर पहली पंक्ति में कौन कौन बैठेगा यह तक तय किया गया।
इस कार्यक्रम में सीएम रमन
सिंह भी शमिल होंगे। वहीं इसके अलावा सांसद विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक समेत अन्य दिग्गज पहुंचेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो