scriptपहले चरण के चुनाव में नक्सलियों ने इन 10 बड़े वारदातों को दिया अंजाम | Lok Sabha CG 2019: 10 points of naxal attack during first phase | Patrika News

पहले चरण के चुनाव में नक्सलियों ने इन 10 बड़े वारदातों को दिया अंजाम

locationजगदलपुरPublished: Apr 11, 2019 05:54:24 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

जानिये नक्सलियों द्वारा की गई दस बड़ी वारदातें :

lok sabha election

पहले चरण के चुनाव में नक्सलियों ने इन 10 बड़े वारदातों को दिया अंजाम

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के एक सीट के लिए लोकसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। घोर नक्सल क्षेत्र होने के बावजूद लोगों ने बड़े उत्साह से मतदान किया है। नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की है। इसके बावजूद लोगों ने सुरक्षा के बीच मतदान किया है। जानिये नक्सलियों द्वारा की दस बड़ी वारदातें :

1. मतदान शुरू होने से पहले बस्तर के बेदरे थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों में 4 नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया की मतदान में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इनपर ज़िला बल और CAF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की।

2. मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए नक्सलियों ने सुकमा के दोरनपाल-गोरनकुंडा मार्ग पर पेड़ गिराकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे मतदाता वोट नहीं कर पाए।

3. छत्तीसगढ़ में नारायणपुर विधानसभा के फरसगांव और दंडवत के बीच नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसकी पुष्टि SP मोहित गर्ग ने की है।

4.ये ब्लास्ट दहशत फैलाकर मतदान को प्रभावित करने के लिए किया गया है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

5. दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार इलाके में नक्सलियों ने पर्चे फेंके है। जिसमे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। बता दें कि ये वही इलाका है जहां 2 दिन पहले नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला करके उनकी हत्या कर दी थी।

6. नक्सल हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के गृहग्राम गदापाल में नक्सलियों ने वॉल पेंटिंग करके फिर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।

7. नक्सलियों ने पंचायत भवन की बाउंडरी वाल पर चुनाव बहिष्कार को लेकर कई बातें लिखी। जिसमें वोट देने पर बुरा नतीजा भुगतने की धमकी भी शामिल है।

8. बीजापुर-चेरपाल मार्ग पर फिर नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जिसका पता CRPF के जवानों ने लगा लिया। 85 बटालियन सीआरपीएफ के जवान ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आगे जाना खतरनाक हो सकता है। जिसके बाद जवानों ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को उस रास्ते का उपयोग करने से मना किया।

9. नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से वापस ले जाते हुए ये घटना हुई। SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है।

10. सुरनार और धनिकरका के पोलिंग बूथ को गढ़मिरी में शिफ्ट किया गया। सुरनार और धनिकरका के पोलिंग बूथ पर वोटर्स मतदान करने नहीं पहुंचे। इस कारण दोनों पोलिंग बूथ को गढ़मिरी शिफ्ट किया गया। आपको बता दे अति संवेदनशील इलाका होने के कारण लोग मतदान करने नहीं पहुंच रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो