scriptशादी के बाद भी गर्लफ्रेंड के साथ चल रहा था अफेयर, अब प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान | Lover couple committed suicide by hanging on a tree in nursury | Patrika News

शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड के साथ चल रहा था अफेयर, अब प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान

locationजगदलपुरPublished: Dec 08, 2022 03:44:47 pm

Submitted by:

CG Desk

Lover couple suicide case: शहर के रेलवे नर्सरी में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Love couple commits suicide

Love couple

Lover couple suicide case: शहर के रेलवे नर्सरी में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जगदलपुर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड में रहने वाला युवक हरविंदर मोटर मैकेनिक का काम करता था। नयामुंडा निवासी युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति किसी शोरूम में काम करती थी। इस दौरान युवक की किसी दूसरी लड़की से शादी हो गई। युवक की शादी को 6 महीने हो गए लेकिन उसने गर्लफ्रेंड से बातचीत जारी रखी।

लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने देखी लाश
मंगलवार की रात दोनों अपने घर से निकल गए। काफी रात हो गई लेकिन वे घर नहीं लौटे। ऐसे में परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। फिर दूसरे दिन बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की ओर गए हुए थे। तभी उन ग्रामीणों की नजर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई दो लाश पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, विशेषज्ञ शिक्षक कठिन सवालों को करा रहे हल

पिछले कई महीनों से चल रहा था अफेयर
इस मामले में बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया, जैसे ही सूचना मिली तत्काल जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की है। दोनों का पिछले कई महीनों से अफेयर चल रहा था। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो